केक ऑस्कर्स 2022 में भारत की अश्विनी ने जीता 'शुगर फ्लावर्स अवॉर्ड'

हाल ही में यूके के बर्मिंघम में Cake Masters Magazine Awards 2022 का आयोजन हुआ, जिसे Cake Oscars के नाम से भी जाना जाता है।

इसमें The Dream Cakes की फाउंडर, भारत की अश्विनी साराभाई ने Sugar Flowers award जीता।

भारत की जानी-मानी और टॉप केक आर्टिस्ट, अश्विनी साराभाई ने दुनिया भर के कई बेहतरीन आर्टिस्ट्स को पीछे छोड़ दिया।

उनका हमेशा से कला के प्रति झुकाव था, इसलिए उन्होंने केक डेकोरेशन के अपने पैशन को फॉलो किया।

 वह अपनी कला को समय के साथ निखारती रहीं। आज उन्हें देश-दुनिया में बिल्कुल रियल दिखने वाले शुगर फ्लावर्स बनाने की इस स्किल में महारथ हासिल है।

"केक ऑस्कर 2022 में शुगर फ्लावर्स अवॉर्ड पाकर मैं बहुत खुश हूँ। मैं अपने देश- भारत को इस प्रतिष्ठित मंच पर गौरव दिलाकर काफ़ी अच्छा फील कर रही हूं।"

-अश्विनी साराभाई

इससे पहले लगातार तीन सालों तक अश्विनी साराभाई, दुनिया के टॉप चार शुगर फ्लावर्स आर्टिस्ट्स में अपनी जगह बना चुकी हैं।

अश्विनी साराभाई ने भारत की केक-डिज़ाइनिंग इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है!

केक मास्टर्स मैगज़ीन अवॉर्ड्स, सबसे बड़े और पहले-स्थापित इंडस्ट्री अवॉर्ड्स में से एक है, जो  अलग-अलग केटेगरीज़ में दुनियाभर से प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें सम्मानित करने काम करती है।