घूमने के लिए बेस्ट हैं  भारत के ये आईलैंड

साओ जैसिंटो, गोवा मोरमुगाओ खाड़ी में स्थित साओ जैसिंटो समुद्र पर आप अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। यहाँ आपको अपार प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी।

सेंट मैरी, कर्नाटक इसे नारियल द्वीप या थोंसेपर के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि केरल में कोझिकोड के लिए नौकायन करने से पहले वास्को डी गामा पहली बार 1498 में यहां उतरा था। यहाँ करोड़ों साल पुराने हेक्सागोनल और पॉलीगोनल बेसाल्ट रॉक भी पाए जाते हैं।

चोराओ, गोवा मंडोवी नदी पर स्थित यह द्वीप पंजी के करीब ही है। संस्कृत में इसका अर्थ है 'शानदार कीमती पत्थर'। यह अद्भुत पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के लिए लोकप्रिय है। यहाँ बर्ड़ सेंक्चुरी है जिसमें विभिन्न प्रकार के अनदेखे पक्षी आपको देखने मिलेंगे।

दीव आइलैंड, गुजरात आपको इस आइलैंड में गुजराती समुदाय और पुर्तगाली संस्कृति का मिला-जुला रूप देखने को मिलेगा। अगर आप भी यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो मार्च से जुलाई का महीना सबसे बेस्ट है।

माजुली, असम दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित माजुला आइलैंड है। यह दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी और उत्तर में सुबनसिरी नदी द्वारा निर्मित है। यह 16वीं शताब्दी के बाद से असम की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।

मुनरो, केरल 8 द्वीपों से मिलकर बने इस आईलैंड को मुनरो थूरुथ के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह का नाम ब्रिटिश ऑफिसर कर्नल मुनरो के नाम पर रखा गया था। अगर आपको ऐतिहासिक जगह आकर्षित करती है तो घूमने के लिए यह बेस्ट डेस्टिनेशन है।