इन देसी नाश्ते से करें दिन की शुरूआत...

Gray Frame Corner

वड़ा पाव, मुंबई

जैसे मिसल पाव पुणे में फेमस है, वैसे ही वड़ा पाव हर मुंबईकर की जान है! मुंबई आने वाले लोग भी इसे काफ़ी पसंद करते हैं। होटल, रेलवे स्टेशन, स्ट्रीट वेंडर, रेस्तरां- हर जगह आपको नाश्ते में वड़ा पाव ज़रूर मिलेगा।

White Frame Corner

थट्टे इडली, बिदादी

आपने अपनी नार्मल इडली से तीन गुना बड़ी इडली खाई है? थट्टे इडली का मतलब है बड़ी सी प्लेट में खाई जाने वाली इडली। इसे गरमा-गर्म करी व 2 तरह की चटनी के साथ परोसा जाता है। इसका स्वाद लेने के लिए बिदादी बेस्ट जगह है।

White Frame Corner

मिसल पाव, पुणे

वैसे तो यह पूरे शहर में हर समय मिल जाएगी, लेकिन सुबह-सुबह नारायण पेठ पर मिसल पाव खाने का मज़ा ही अलग है। पुणे जाएँ तो इसे ज़रूर खाएं।

ढोकला, गुजरात

अक्सर नाश्ते में गर्म चाय के साथ परोसा जाने वाला नरम और स्पंजी हल्का मसालेदार स्टीम्ड केक जैसा ढोकला हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर होता है। काफ़ी लोकप्रिय और गुजरात की शाम है यह व्यंजन।

आलू पराठा, पंजाब

पंजाबी घरों का मुख्य नाश्ता आलू पराठा, स्वादिष्ट, मसालेदार आलू और बहुत सारे घी के साथ बनाया जाता है। ऊपर मक्कन डालकर दही, अचार और गरमा-गर्म चाय के साथ इसे खाकर आप कहेंगे वाह!

0218

Gray Frame Corner
Gray Frame Corner

मिर्ची वड़ा, राजस्थान

नाश्ते का नाश्ता और बहुत लोकप्रिय स्ट्रीट फूड स्नैक, मिर्ची वड़ा आलू की भरवां बड़ी, भरपूर हरी मिर्च का परफेक्ट मसालेदार नाश्ता है, जिसे पुदीना और इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है। जोधपुर की यह डिश पूरे राजस्थान में लोकप्रिय है।

White Frame Corner

लुची आलू, पश्चिम बंगाल

कोई भी बंगाली नाश्ता स्वादिष्ट और पौष्टिक लुची के बिना पूरा नहीं होता। उत्तर भारत की पूरी बंगाल में जाकर सॉफ्ट, मुलायम व फूली-फूली खास लुची बन गई जो मैदा से तैयार की जाती है।

नीर डोसा, कर्नाटक

कर्नाटक के तुलु क्षेत्र से चावल के घोल से बनी पतली, रसीली और कचौड़ी यहाँ का पसंदीदा नाश्ता है। चटनी या करी के साथ इसका स्वाद लिया जाता है।

वड़ा, तमिलनाडु

दक्षिण भारत का पसंदीदा और पारंपरिक नाश्ता जो न केवल रोज़ के खाने में शामिल है, बल्कि त्योहारों के मेन्यू का भी ज़रूरी हिस्सा है। बनाने के तरीके व इसके साथ क्या परोसा जाता है, इसके आधार पर वड़ा कई तरह का हो सकता है।

Gray Frame Corner

पोहा, इंदौर

इंदौरी पोहा सबसे अच्छे भारतीय नाश्ते में से एक है। बनाने में आसान और स्वादिष्ट पोहे में न ज़्यादा तेल होता है, न मिर्च-मसाला। शहर की प्रसिद्ध 56 दुकान से लेकर सर्राफा और सभी प्रमुख जगहों पर पोहे की दुकानें आपको मिल जाएंगी।