Dashed Trail
Plus

आप क्रिसमस मनाने कहाँ जाना चाहेंगे?

Dashed Trail

गोवा

गोवा में क्रिसमस किसी कार्निवल से कम नहीं है। यहां आप देर रात पार्टी, नाच गाना, स्वादिष्ट केक और मिठाइयों का पूरा मज़ा ले सकते हैं।

रात में खूबसूरती से सजाए गए चर्चों में जाने से पहले आप दिन में बीच, राजसी किलों और मॉल को एक्स्प्लोर कर सकते हैं।

शिलांग

बैक पैक करें और अपनी फैमिली के साथ शिलांग के लिए निकल जाएं। आप शिलांग कैथोलिक कैथेड्रल, लैतुमखरा प्रेस्बिटेरियन चर्च, ऑल सेंट्स चर्च और भी बहुत कुछ यहां देख सकते हैं।

Terrain Map

क्रिसमस की शाम को यहां स्वादिष्ट केक और अन्य व्यंजन भी बांटे जाते हैं। शिलांग जा रहे हैं, तो ढेरों फोटोज़ लेना बिल्कुल न भूलें।

Dashed Trail

पांडिचेरी

यहां क्रिसमस का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है, जहां बाज़ार और फ्रांसीसी सड़कों को अनोखे ढंग से सजाया जाता है।

यहां के मॉल और चर्च ऑफ द सेक्रेड हार्ट ऑफ जीसस, इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन कैथेड्रल, अवर लेडी ऑफ असेम्प्शन चर्च, जैसे प्रसिद्ध चर्च पर लगी जगमगाती लाइट्स पांडिचेरी को और भी खूबसूरत बना देती हैं।

कोलकाता

क्रिसमस के दौरान सिटी ऑफ जॉय भी किसी से कम नहीं है। भारत में क्रिसमस मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक, कोलकाता अपने शानदार खाने और रोशनी से चमचमाते चर्चों के लिए जाना जाता है।

दिल्ली

खूबसूरती से जगमगाते और सजाए गए चर्च, सड़कों, बाज़ारों और मॉल में उत्साहित लोगों से भरे रंग-बिरंगे प्रॉप्स और उनके लिए बनाई जाने वाली स्पेशल डिशेस, ये सब क्रिसमस पर राजधानी को बेहद खास बना देता है।

मनाली

आप मनाली में भी क्रिसमस की छुटियाँ मनाने जा सकते हैं। यहाँ की बर्फ में आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के साथ-साथ क्रिसमस ट्री से सजे कैफेज़ में गर्मा-गर्म डिनर का भी आनंद उठा सकते हैं।