Floral Separator

ज़रूर ट्राई करें इन रेलवे स्टेशन पर मिलने वाला बेस्ट लोकल फ़ूड

बिहार में पटना जंक्शन पर लिट्टी-चोखा:

बिहार का फेमस लिट्टी-चोखा एक अनूठा पकवान है जिसे स्टेशन पर खाने में इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। आपको एक बार ज़रूर ट्राई करना चाहिए।

Floral Separator

राजस्थान के अजमेर स्टेशन पर कढ़ी कचौरी:

Floral Separator

अगर आप अजमेर रेलवे स्टेशन पर हैं तो एक प्लेट कढ़ी कचौरी खाना न भूलें। यहाँ कुरकुरी सुनहरी-भूरी दाल कचौरी को चटनी और खट्टी कढ़ी के साथ परोसा जाता है।

Floral Separator

तमिलनाडु के चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पर रवा डोसा:

रवे से बने क्रिस्पी डोसे के साथ सांबर और नारियल की चटनी... अगर आप चेन्नई जा रहे हैं तो एक बार यहाँ के स्टेशन पर डोसा ज़रूर खाएं।

मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन में बटाटा वड़ा  और पाव भाजी:

Floral Separator

बटाटा वड़ा और पाव भाजी मुंबई की शान हैं। मुंबई रेलवे स्टेशन पर आपकी ट्रेन रुकती है तो बिना वक़्त गवाएं इन दोनों टेस्टी डिशेज़ का स्वाद लेना न भूलें।

झारखंड के टाटानगर की फिश करी:

आपकी ट्रेन इस स्टेशन पर रुक रही है, तो बाहर निकलें और स्वादिष्ट फिश करी लें। कई टेस्ट की कॉम्बिनेशन इस डिश को और स्वाद देता है उबले हुए चावल के साथ धनिया, प्याज़ और टमाटर का सलाद।

पंजाब के जालंधर स्टेशन के छोले भटूरे:

जालंधर रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले छोले भटूरे का कोई तोड़ नहीं है। गरमा-गरम और फ्रेश छोले भटूरे को दखते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसलिए कभी भी ट्रेन से पंजाब जाएं तो लज़ीज़ छोले भटूरे खाना न भूलें।

केरल के एर्नाकुलम जंक्शन की पजमपोरी:

केले से बनने वाली यह स्नैक डिश यहां का स्थानीय फ़ूड है। डीप फ्राइड पजमपोरी को आप चटनी और चाय के साथ ले सकते हैं और इस डिश को ट्राई करने की सबसे बेहतरीन जगह एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन है।

मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन का पोहा:

'जब वी मेट' फ़िल्म के बाद से रतलाम स्टेशन काफ़ी मशहूर हो गया लेकिन रतलाम स्टेशन अपने पोहे के लिए भी बहुत ज़्यादा मशहूर है। यहां पोहे को रतलामी सेव, कच्ची प्याज़ और नींबू के साथ सर्व किया जाता है।

असम के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन की लाल चाह:

गुवाहाटी स्टेशन पर रुके और लाल चाय या चाह नहीं पी, तो क्या पिया!! यह असम की फेमस और हेल्थी ब्लैक टी है जिसे धीमे-धीमे देर तक तब तक पकाया जाता है जब तक इसका रंग रेडिश ब्राऊन न हो जाए।

उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन के  मूंग दाल पकौड़े:

यूपी के लोकप्रिय स्थानों में से एक है बरेली और इस शहर के दाल पकौड़ों की बात करें तो आपको इसका सबसे ज़्यादा मज़ा यहां के स्टेशन पर मिलेगा। गरमा गरम कुरकुरी मूंग दाल के पकौड़े को पैक कराके अपनी ट्रेन में ले जाएँ और इत्मिनान से खाएं।