क्या आप भी सिर्फ शौक़ पूरा करने और फोटोज़ क्लिक करने के लिए घूमने जाते हैं और कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा जगहें जल्दी-जल्दी घूम लेना चाहते हैं?

तो इस बार कुछ अलग करते हैं, जल्दबाज़ी में नहीं, थोड़ा इत्मिनान से सफर करते हैं, अुनभव के साथ-साथ, जगह से एक रिश्ता बनाते हैं..

Live the Journey

Tooltip

Start

वहां की संस्कृति, स्थानीय भोजन, लाइफस्टाईल को खुद में समेट लेते हैं, हमेशा के लिए। तो चलिए इस बार कुछ बेहतरीन जगहों को चुनते हैं, स्लो ट्रैवलिंग के लिए

माजुली आईलैंड, असम

1.

ब्रम्हपुत्र नदी के बीच प्रदुषण रहित यह द्वीप 1250 वर्ग कि.मी. में फैला हुआ है और यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। यहाँ सफेद रेत समुद्र तट, खाना, आदिवासी जनजाति, बांस के बने घर, मंदिर और मठ देख आपका मन प्रसन्न हो उठेगा।

2. अलेप्पी, केरल 

पूर्व का वैनिस कही जाने वाली यह जगह, केरल की सबसे आकर्षक जगह है। इसकी सुंदरता, बैकवॉटर यात्रा लोगों को काफी पसंद आती है। यहाँ का सादगी भरा जीवन आपको अपना बना लेगा और हाउस बोट में रहना एक नया अनुभव देगा।

शिलॉन्ग, मेघालय

3.

यह भारत का पहला ऐसा हिल स्टेशन हैं, जहां देश के चारों तरफ से पहुंचा जा सकता हैं। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई लगभग 1,491 मीटर है। शिलॉन्ग को 'बादलों का घर' भी कहा जाता है।

अंडमान-निकोबार

4.

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के संगम पर है यह द्वीपसमूह। यहां जाकर आप रोमांच से भर देने वाले वॉटर स्पोर्ट्स, फुर्सत के पलों के लिए एक से बढ़कर सुविधाएं और कई ऐसी ऐक्टिविटीज़ का मज़ा उठा सकते हैं, जिनसे आपकी छुट्टियां बन जाएंगी यादगार...

पुदुचेरी, दक्षिणपूर्व भारत

5.

यह जगह छुट्टियां बिताने के लिए बहुत ही अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। सुबह-शाम के समय समुद्र तट का नज़ारा बहुत ही खूबसूरत होता है। यहां पर आप कई तरह की वॉटर एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते हैं।

थाची वैली, हिमाचल प्रदेश

6.

हिमाचल के मंडी जिले में मौजूद, चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे बर्फीले पहाड़, खूबसूरत झरने, हरा-भरा माहौल और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया भर मशहूर यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं। 

चिकमगलूर, कर्नाटक

7.

‘कॉफ़ी लैंड ऑफ कर्नाटक’ के नाम से प्रसिद्ध चिकमगलूर में हरे-भरे पहाड़, बेहतरीन ट्रेकिंग ट्रेल्स, झरने और मंदिर हैं। 

जैसलमेर, राजस्थान

8.

पीले बलुआ पत्थरों से बनाए गए किले, हवेलियां, मंदिर, रंग-बिरंगी पगड़ी पहने पुरुष, सितारे-शीशे लगे लहंगे पहनी महिलाएं, सुंदर जाली व झरोखों के आर्किटेक्चर और ब्लॉक प्रिंट वाले स्कार्फ, ये सब चीजें पर्यटकों को यहां खींच लाती हैं।

स्पीति वैली, हिमाचल

9.

चारों तरफ से हिमालय, छोटी-छोटी झोपड़ियों और बौद्ध मठों से घिरी यह घाटी, भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है, क्योंकि इस क्षेत्र में साल में केवल 250 दिन ही धूप रहती है। यहां की प्राचीन झीलें, दर्रा और नीला आसमान लोगों को आकर्षित करते हैं।