पंजाब के एक किसान का आविष्कार

Lined Circle
Lined Circle

फिरोजपुर पंजाब सरदार बचीतर सिंह महज़ पांचवीं पास हैं, लेकिन छोटे किसानों की परेशानी देखते हुए उन्होंने खुद ही एक ऐसा आविष्कार कर डाला, जिससे किसानों का खर्चा आधा हो गया है!

उनके बनाए 'मल्टी पर्पस बेड मेकर' से किसान बीज बोने और उस पर मिट्टी चढ़ाने का काम एक साथ कर पाएंगे।

आलू, प्याज और सरसो जैसी क्यारी बनाकर उगाने वाली फसलों में किसान का काफी पैसा और समय बर्बाद होता है।

ऐसे में सरदार बचीतर सिंह का यह आविष्कार किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है।

 बीज बोने और मिट्टी चढ़ाने का काम, एक साथ होने से काफी समय की बचत होती है और 15 दिन पहले फसल तैयार हो जाती है।

साल 2022 में सरदार बचीतर सिंह को इस टूल के लिए पेटेंट मिल गया था । जिसके बाद उन्होंने Gobind Joban Agriculture के तरह इसको बेंचना शुरू किया।

अब तक वह 200 से ज़्यादा किसानों को यह टूल किराये पर देकर उनका 50 प्रतिशत तक खर्चा बचा चुके हैं।

इस आविष्कार के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए आप उनसे 98149 90896 पर सम्पर्क कर सकते हैं।