Archana Dubey
तो हम आपको बता रहे हैं, नोएडा की कुछ ऐसी जगहें जहां जाकर आप अपना वीकेंड काफी मज़ेदार बना सकते हैं।
10 एकड़ में फैले इस पार्क में करीब 20 तरह की राइड्स, वॉटर पार्क और गो कार्टिंग के लिए ट्रैक्स भी हैं, जो आपको यहां पूरा दिन बिताने के लिए मजबूर कर देंगे।
यहां बच्चों के सीखने के लिए बहुत सी चीज़ें हैं। बच्चों के लिए 100 से ज्यादा एक्टिविटीज़ के साथ-साथ, बड़ों के लिए कई तरह के गेम्स और एक्टिविटीज़ होती हैं।
यह मॉल नोएडा के सेक्टर 18 में है। 2 मिलियन स्क्वायर फिट में फैला यह मॉल, देश का दूसरा सबसे बड़ा मॉल है, जहां से आप 300 से 1.4ज्यादा ब्रांड्स की चीज़ें खरीद सकते हैं।
3. डी एल एफ मॉल
यह जगह, नोएडा के सेक्टर 18 में है। यह एक स्नो थीम पार्क है, जहां का तापमान 10 डिग्री रहता है। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप बर्फीली वादियों में आ गए हों।
यह बेहद खूबसूरत मॉल, ग्रेटर नोएडा में है। यहां एक आर्टीफिशियल नहर है, जिसमें आप गंडोला राइड का आनंद ले सकते हैं। साथ ही एक पियानिस्ट, पियानो बजाता है, जिसकी धुन और मॉल की खूबसूरती आपको वेनिस में होने का एहसास कराती है।