UPSC Prelims 2021: सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी

UPSC Prelims 2021 की अधिसूचना के अनुसार, आयोग द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएंगी और कुल 822 पदों पर भर्तियां होनी हैं।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 (UPSC Prelims 2021) के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी की। यदि आप आईएएस, आईपीएस, आईएफएस आदि जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में जाना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं। 

UPSC Prelims 2021 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 मार्च 2021 है। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, दोनों संयुक्त रूप से आयोजित की जाएँगी। इस परीक्षा के जरिए सिविल सेवा में 712 पद और भारतीय वन सेवा में 110 पदों पर नियुक्तियां होंगी। 

UPSC Prelims 2021
Rep Image

इन विभागों के लिए होंगी भर्तियां

1. भारतीय प्रशासनिक सेवा

2. भारतीय विदेश सेवा

3. भारतीय पुलिस सेवा

4. भारतीय राजस्व सेवा

5. भारतीय रेलवे यातायात सेवा

6. भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा

7. भारतीय रेलवे लेखा सेवा

8. भारतीय डाक एवं तार लेखा सेवा

9. भारतीय डाक सेवा

10. भारतीय सिविल लेखा सेवा

11. भारतीय सूचना सेवा

12. भारतीय व्यापार सेवा

13. भारतीय रक्षा लेखा सेवा

14. भारतीय रक्षा संपदा सेवा

15. भारतीय कॉर्पोरेट विधि सेवा

16. भारतीय आयुध कारखाना सेवा

17. भारतीय वन सेवा और अन्य। 

शैक्षिक योग्यता: परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रैजुएशन डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, ग्रैजुएशन के अंतिम वर्ष परीक्षा में सम्मिलित हो रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि से पहले स्नातक उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट या मार्कशीट ऑनलाइन जमा करना होगा।

आयु सीमा: 18 वर्ष से 32 वर्ष के बीच (आरक्षित उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट है)

जरुरी तारीखें

आवेदन करने की आखिरी तारीख: 24 मार्च 2021 

प्रारंभिक परीक्षा की तारीख: 27 जून 2021 

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 की पूरी अधिसूचना पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 की पूरी अधिसूचना पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें!

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि UPSC Prelims 2021 के लिए आवेदन करने से पहले वह सभी दिशा-निर्देश अच्छी तरह से पढ़ लें ताकि किसी तरह की कोई गलती न हो। 

संपादन- जी एन झा

यह भी पढ़ें: HPSC Recruitment 2021: हरियाणा में निकली डीएसपी, एचसीएस, ईटीओ जैसे पदों पर भर्तियां

यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है, या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ साझा करना चाहते हो, तो हमें hindi@thebetterindia.com पर लिखें, या Facebook और Twitter पर संपर्क करें।

We at The Better India want to showcase everything that is working in this country. By using the power of constructive journalism, we want to change India – one story at a time. If you read us, like us and want this positive movement to grow, then do consider supporting us via the following buttons:

Let us know how you felt

  • love
  • like
  • inspired
  • support
  • appreciate
X