16 बेहतरीन Goa Homestays, जहां घर के आराम के साथ उठा सकते हैं छुट्टियों का मज़ा

Homestays In Goa

ये पुर्तगाली और रुरल Goa Homestays, सोलो ट्रैवल और परिवार के साथ रुकने के लिए बेहतरीन जगहें हैं। मिड-रेंज से लेकर लग्जरी कैटगरी में आने वाले इन होमस्टेज़ में भरपूर हरियाली और दूसरे मनोरंजन का लुत्फ उठाया जा सकता है।

रेत से भरे हुए बीच, समंदर की लहरें, नीला पानी, हरे-हरे खेत और किनारे-किनारे लगे हुए नारियल के पेड़। हममें से ज्यादातर लोगों की पसंदीदा जगह शायद ऐसी होती है और ये सबकुछ मिलता है गोवा में। खूबसूरत नजारों के साथ, यहां के खाने, संस्कृति और आर्किटेक्चर में इंडो-पुर्तगाली प्रभावों का मिश्रण पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। अगर आप इस गर्मी में गोवा जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इन 16 खूबसूरत होमस्टेज़ (Homestay in Goa) के बारे में जान लें, जहां आप अपनी छुट्टियों का मजा दोगुना कर सकते हैं। 

1. आर्को आइरिस बुटीक Homestay in Goa

Inside View of Arco Iris Boutique Homestay
Inside View of Arco Iris Boutique Homestay

यह अनोखा होमस्टे, गोवा के कर्टोरिम में है। 200 साल से भी ज्यादा पुराने कोलोनियल पुर्तगाली मेनर (ताल्लुका) में बना यह होमस्टे 1.5 एकड़ में फैला हुआ है। मेनर में पुर्तगाली शैली के आर्किटेक्ट की झलक के साथ ही ऊंचे चबूतरे, ऊंचे पिलर और ऊंची छत भी है, जिससे यहां भरपूर हवा आती है।

यहां एक मौसमी झील भी है और यह जुआरी नदी के पास है। पुर्तगाली में, आर्को आइरिस नाम का मतलब ‘इंद्रधनुष’ होता है और इसी को ध्यान में रखते हुए, होमस्टे में इंद्रधनुष के रंगों में रंगे पांच बड़े-बड़े कमरे हैं।

लोकेशन : Curtorim

औसत लागत : Rs 6,000 से शुरु 

2. कैपेला फॉरेस्ट रिट्रीट

Capella Forest Retreat in Goa
Capella Forest Retreat

एक प्राइवेट जंगली पहाड़ी पर स्थित इस होमस्टे में तीन शानदार कमरे हैं। एक बुटीक के साथ बना यह फॉरेस्ट रिट्रीट होमस्टे, पर्यटकों को स्थानीय परिवार के साथ रहने का एक अनूठा अनुभव देता है। खास बात यह है कि स्थानीय परिवार के साथ रहते हुए भी पर्यटकों की प्राइवसी और आराम का पूरा ख्याल रखा गया है। इस होमस्टे के चारो तरफ भरपूर हरियाली है और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं। यहां से अंजुना, असगाओ और वागातोर जैसे समुद्री बीच केवल पांच मिनट की दूरी पर हैं।

लोकेशन: Parra village

औसत लागत: 5,000 रुपये से शुरु

3. कासा मेनेजेस

Casa Menezes, Goa
Casa Menezes

यह होमस्टे गोवा में पंजिम से करीब 13 किमी दूर बना हुआ है। इस होमस्टे के चारो तरफ हरियाली है। ‘डी मेनेजेस’ परिवार का यह पैतृक घर करीब 300 साल पुराना है। यहां सागौन, ओक और शीशम के नक्काशीदार प्राचीन फर्नीचर और मूल कला इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इस होमस्टे में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

लोकेशन: Batim village

औसत लागत: Per night: Rs 6,000

4. द सीक्रेट गार्डन गोवा

The Secret Garden Goa
The Secret Garden Goa

इस होमस्टे के मेज़बान मेनेजेस परिवार हैं। इनका 200 साल पुराना पैतृक घर रिलैक्स करने और गोवा के जीवन और संस्कृति का भरपूर अनुभव लेने का एक बेहतरीन जगह है। होमस्टे में तीन कमरे हैं, जो अद्भुत कलाकृतियों से भरे हुए हैं। इसके साथ एक प्राइवेट स्विमिंगपूल भी है। यहां से बीच तक केवल 10 मिनट में गाड़ी से पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा, सेंट एलेक्स चर्च और एमओजी- भारत का सबसे बड़ा निजी स्वामित्व वाला आर्ट स्पेस दोनों ही यहां से सिर्फ एक किलोमीटर दूर हैं।

लोकेशन: Saligao (Bardez region)

औसत लागत: कीमतों के लिए उनसे संपर्क करें।

5. ओ अब्रिगो Homestay in Goa

O Abrigo
O Abrigo

पंजिम में बचे कुछ पुश्तैनी क्वार्टरों में से एक है यह हेरिटेज होमस्टे। यहां के कमरे बड़े हैं, जो अद्वितीय कलाकृतियों और एंटीक चीज़ों से सजे हुए हैं। हाई-स्पीड वाईफाई के साथ, यह होमस्टे कामकाजी पेशेवरों के लिए भी एकदम सही है।

लोकेशन: Fontainhas, Panjim

औसत लागत: Rs 3,200

6. बर्थाज रिवरव्यू

Bertha's Riverview Homestay
Bertha’s Riverview

उत्तरी गोवा के शांत और सुंदर जगह में बना है यह कॉटेज। यहां से बहती नदी का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। यह घर दो पीढ़ियों से ज्यादा पुराना है। इसमें एक निजी बरामदा और एक बड़ा बगीचा है, जहां से पर्यटक, उगते सूरज और नदी के किनारे के बैठने और मछली पकड़ने का मजा ले सकते हैं।

लोकेशन : तिविम गांव

औसत लागत: Rs 2,200/night

7. परेरियाज गोअन विला

The Pereira’s Goan Villa

गोवा का एक सुंदर घर, जहां आप आराम से रह सकते हैं। घर के मास्टर बेडरूम में सुंदर, जगमगाती लाइटें लगी हैं। इसके अलावा, एक डबल बेडरूम और बरामदा भी है, जिसके साथ एक सुंदर बगीचा लगा हुआ है। होमस्टे में शुद्ध और स्वादिष्ट गोअन और भारतीय व्यंजन उपलब्ध हैं। 

लोकेशन: Vasco-da-Gama

औसत लागत: Rs 1,000/night से शुरु

8. क्विंटा दा ग्रेका

Quinta Da Graca
Quinta Da Graca

1940 के दशक की शुरुआत में बनी यह आकर्षक इंडो-पुर्तगाली हवेली, कालंगट, बाघा और कांदोलिम जैसे लोकप्रिय बीच से केवल 10 मिनट ड्राइव की दूरी पर है। इस होमस्टे में छह डबल ओक्युपेंसी सुईट्स हैं। यह सुंदर हरे ट्रॉपिकल बगीचे से घिरा हुआ है। सारे कमरे एयर-कंडिशन्ड और इंडो-पुर्तगाली स्टाइल से सजे हुए हैं।

लोकेशन: Saligao

औसत लागत: Rs 2,300/night से शुरु

9. कैन्सियो हाउस

Cancio's House
Cancio’s House

एक परिवार द्वारा चलाए जाने वाला यह बुटीक गेस्टहाउस, उत्तरी गोवा में 500 साल से अधिक पुराने पैतृक घर में है। इसके आस-पास का शांत वातावरण इसे और आकर्षक बनाता है। यहां के गेस्टरूम बड़े और हवादार हैं। कमरों को एंटीक चीजों से सजाया गया है, जो इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं।

कमरे से लगी बालकनी भी हैं, जहां से सुंदर बगीचे का नजारा लिया जा सकता है। यहां घर के बने खाने की सुविधा है। साथ ही कुछ चीजें पारंपरिक तरीके से लकड़ी की आग पर भी बनाई जाती हैं। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो शुद्ध गोअन व्यंजन का स्वाद लेना चाहते हैं।

लोकेशन: Aldona

औसत लागत: कीमतों के लिए उनसे संपर्क करें।

10. सिंप्ली Homestay in Goa

Simply Homestay
Simply Homestay

चावल के खेतों के नज़ारों वाले आरामदायक कमरों के साथ, यह होमस्टे साधारण लेकिन आरामदायक है। दो कमरे किराए पर लिए जा सकते हैं, एक किंग साइज बेड के साथ और दूसरा दो सिंगल बेड के साथ।

लोकेशन: Benaulim

औसत लागत: 3,500 रुपये से शुरु

11. रेड रुस्टर विलेज Homestay in Goa

Red Rooster village homestay
Red Rooster village homestay

यह होमस्टे, कार्वाल्हो मैंशन का एक्सटेंशन है, जिसे वर्ष 1789 में बनाया गया था। शुरुआत में, नारियल रखने के लिए बने एक बाहरी स्टोरेज एरिया को रिनोवेट करके एक बहुत ही बुनियादी 1 बेडरूम का घर बनाया गया। बाद में इसे एक ग्रामीण, अनोखे और आरामदायक 1BHK होमस्टे में बदल दिया गया। यह समुद्र तट से सिर्फ 15 मिनट की पैदल दूरी पर है।

लोकेशन: Majorda

औसत लागत: 2,500 रुपये से शुरु

12. ओलौलिम बैकयार्ड

Olaulim Backyards
Olaulim Backyards

ओलौलिम बैकयार्ड गोवा में मंडोवी बैकवॉटर के पास स्थित है और यहां मिड-रेंज से लेकर लक्जरी होमस्टे उपलब्ध हैं। इस प्रॉपर्टी में पांच कॉटेज हैं, जिनके आकार और सजावट अनोखे हैं। इसके अलावा, इसमें एक पूल भी है, जहां से हरे-भरे खेतों के साथ नदी का किनारा भी देखा जा सकता है। शांतिपूर्ण बैकवॉटर और शांत गाँव की गलियाँ पर्यटकों को सुकून देती हैं। 

लोकेशन: Olaulim

औसत लागत: 5,000 रुपये से शुरु

13. मिस जेनी Homestay in Goa

Miss Jenny's Homestay
Miss Jenny’s Homestay

यह, कलंगुट और कैंडोलिम समुद्र तटों के करीब गोवा के एक गांव में सुंदर और आरामदायक घर है। यहां पहली मंजिल पर बाथरूम के साथ दो बड़े कमरे उपलब्ध हैं।

लोकेशन: Saligao

औसत लागत: कीमतों के लिए उनसे संपर्क करें।

14. मंगल फार्मस्टे

Mangaal Farmstay
Mangaal Farmstay

उपजाऊ ट्रॉपिकल लैंडस्केप के 250 एकड़ में स्थित यह फार्महाउस, गोवा में एक सुंदर और शांत जगह है। यहां पांच कमरे हैं, जो सुंदर तरीके से सजाए गए हैं और हर कमरे के साथ बाथरूम लगे हुए हैं। इसके अलावा, यहां एक साझा लाउंज, बगीचा, बारबेक्यू सुविधाएं और छत भी है।

गेस्ट हाउस में एक आउटडोर स्विमिंग पूल, शाम के मनोरंजन की व्यवस्था और एक साझा रसोईघर है। यहां एक खेत भी है, जो ईको फ्रेंडली प्रैक्टिसेज़ और पारंपरिक भोजन के जरिए, लोकल कल्चर और संतुलित स्वास्थ्य से जोड़ने का प्रयास करता है।

लोकेशन: Quepem

औसत लागत: 1,000 रुपये से शुरु

15. दूधसागर फार्मस्टे

Dudhsagar Farmstay
Dudhsagar Farmstay

प्रतिष्ठित दूधसागर फॉल्स के करीब स्थित एक परिवार द्वारा चलाए जाने वाले इस होमस्टे में बड़े कॉटेज और एक स्विमिंग पूल है, जो 50 एकड़ के ट्रॉपिकल प्लांटेशन के बीच में है। यहां रहकर आप ग्रामीण गोवा का अनुभव ले सकते हैं। यहां रहनेवाले मेहमान दालचीनी, काली मिर्च, जायफल जैसे मसालों और ट्रॉपिकल पेड़ जैसे काजू, नारियल, सुपारी और सागौन के बागान घूमने पर जा सकते हैं।

लोकेशन: Mollem

औसत लागत: 3,000 रुपये से शुरु

16. कासा सुसागड़

Casa Susagad
Casa Susagad

यह एक शानदार हेरिटेज विला है। इसकी रंगीन साज-सज्जा पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है। इसके कमरे के साथ पूरा विला बुक करने की सुविधा भी है। विला में पांच बेडरूम शामिल हैं, जो प्राचीन भारतीय फर्नीचर के साथ बड़ी खूबसूरती से सजाए हुए हैं और आराम और लक्जरी का एक आदर्श मिश्रण पेश करते हैं। डेढ़ एकड़ में बनी यह जगह, जंगल और सुंदर नज़ारों से घिरी हुई है।

लोकेशन: Loutolim

औसत लागत: कीमतों के लिए उनसे संपर्क करें

मूल लेखः अंजली कृष्णन

संपादनः अर्चना दुबे

यह भी पढ़ेंः पुडुचेरी के ये 12 होमस्टे लगा सकते हैं आपकी छुट्टियों में चार चांद

We at The Better India want to showcase everything that is working in this country. By using the power of constructive journalism, we want to change India – one story at a time. If you read us, like us and want this positive movement to grow, then do consider supporting us via the following buttons:

Let us know how you felt

  • love
  • like
  • inspired
  • support
  • appreciate
X