असम बाढ़ः कौन हैं भयानक तस्वीरों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं ऑफिसर कीर्ति जल्ली?

IAS Keerti Jalli, Assam Flood

असम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसी बीच महिला आईएएस अधिकारी कीर्ति जल्ली की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। लोग उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं, जानें क्या है वजह!

असम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। राज्य के 27 जिलों में भयंकर तबाही मची हुई है। चारों तरफ पानी ही पानी है, लोग नावों पर सवार होकर जान बचाते नज़र आ रहे हैं। हर तरफ टूटे-फूटे घर, पानी में डूबे रेलवे ट्रैक्स जैसे तबाही के मंज़र देखे जा सकते हैं। इसी बीच बाढ़ के हालातों में, आशा की एक किरण बनकर लोगों की मदद के लिए कीचड़ में उतरीं एक आईएएस अधिकारी, कीर्ति जल्ली (IAS Keerthi jalli)।

असम के कछार जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने वाली IAS अधिकारी कीर्ति जल्ली की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। लोग उनके काम की काफी सराहना कर रहे हैं। बाढ़ की भयानक तस्वीरों के बीच, कीर्ती दलदल में तब्दील हो चुकी कच्ची सड़कों पर चलते हुए, बर्बादी का दंश झेल रहे लोगों का दर्द बांटते और कीचड़ में नंगे पांव चलकर नुकसान का जायज़ा लेते हुए नज़र आईं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो में आईएएस अधिकारी जल्ली, एक अन्य महिला के साथ नाव पर खड़ी मुस्कुरा रही हैं। दोनों के ही पांव कीचड़ से सने हुए हैं। देश भर में इस अधिकारी के काम की मिसाल दी जा रही है। असम में बाढ़ की वजह से 7.18 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। 14 जिलों में 359 राहत शिविर और वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां 12 हजार से ज्यादा बच्चों समेत 80 हजार से ज्यादा लोगों ने शरण ली है।

पहली महिला जिला उपायुक्त (IAS Keerthi jalli) के रूप में संभाली थी जिम्मेदारी

IAS Kirti Jalli
कीर्ति जल्ली और ग्रामीण

1989 में हैदराबाद के बरेंगल जिले में जन्मी कीर्ति ने अपने काम और नेक दिली से देश की हर महिला के सामने एक मिसाल कायम की है। कीर्ति जल्ली 2012 में IAS अधिकारी बनीं। उन्होंने असम बराक घाटी के हैलाकांडी जिले में पहली महिला जिला उपायुक्त के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। साल 2020 में उन्हें जिले की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने के साथ ही लोक सेवा में उत्कृष्ट कदम उठाने के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

कीर्ति के बेहतरीन काम और मुश्किल हालातों में कुशलता से काम करने की क्षमता को देखकर उनका ट्रांसफर असम के कछार जिले में कर दिया गया था। तब से IAS ऑफिसर जल्ली पूरी लगन के साथ अपना फर्ज़ निभा रही हैं। उन्होंने कछार जिले के ही आदित्य शशिकांत से शादी की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कीर्ति जल्ली ने शादी के अगले दिन ही ऑफिस ज्वाइन कर लिया था।

भीषण बाढ़ के दौरान, जल्ली ने कछार जिले में जिला उपायुक्त (District Deputy Commissioner) होने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया, लोगों का दर्द जाना और उनकी परेशानियों का समाधान किया। कीर्ति ने कोरोना काल में भी काफी सराहनीय काम किया था।

यह भी पढ़ेंः मिलिए महाराष्ट्र के आईएएस अफसर प्रवीण परदेशी से, केरल बाढ़ में निभाई अहम भूमिका!

We at The Better India want to showcase everything that is working in this country. By using the power of constructive journalism, we want to change India – one story at a time. If you read us, like us and want this positive movement to grow, then do consider supporting us via the following buttons:

Let us know how you felt

  • love
  • like
  • inspired
  • support
  • appreciate
X